katniमध्यप्रदेश

कलेक्टर  आशीष तिवारी जी के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

कलेक्टर  आशीष तिवारी जी के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्

 

कटनी, 5 अक्टूबर 2026। कलेक्टर एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री आशीष तिवारी जी के निर्देशानुसार भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला कटनी के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शासकीय प्राथमिक शाला, कुठला में कक्षा 4वीं एवं 5वीं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

प्रतियोगिता का विषय “स्वच्छ भारत” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से स्वच्छता, स्वच्छ वातावरण एवं स्वच्छ भारत का संदेश चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला कटनी के सचिव अभिनंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, गोविन्द सचदेवा जी, अग्रज लहरिया, प्रीयता सिंह, रामानुज सोनी एवं रेड क्रॉस टीम उपस्थित रही।

 

इस अवसर पर रेड क्रॉस पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित किया।

 

सचिव अभिनंदन शर्मा ने कहा कि बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता विकसित करना आवश्यक है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा एवं जनजागरूकता के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

 

 

Back to top button