Site icon Yashbharat.com

सेना ने जारी किया पाकिस्तानी ड्रोन गिरने का वीडियो, भारत ने फिर चिनाव नदी में पानी छोड़ा

Screenshot 20250508 210643 Chrome

सेना ने जारी किया पाकिस्तानी ड्रोन गिरने का वीडियो, भारत ने फिर चिनाव नदी में पानी छोड़ा।ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने Iगुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। भारत जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटाें को सैन्य बलों ने हिरासत में ले लिया।

 

Exit mobile version