Site icon Yashbharat.com

रामनगरी अयोध्या अलर्ट पर, सेना और पुलिस तैनात – देश के हृदय स्थल की सुरक्षा सर्वोपरि

ayodhya ram mandir donation

रामनगरी अयोध्या अलर्ट पर, सेना और पुलिस तैनात – देश के हृदय स्थल की सुरक्षा सर्वोपरि । पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर भारत के कई इलाकों में ड्रोन अटैक किए। जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाक सेना ने पंजाब, राजस्थान, गुजरात और जम्मू कश्मीर में ड्रोन से हमला किया लेकिन भारतीन सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए हाई अलर्ट के बाद यूपी पुलिस ने रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

रामनगरी अयोध्या अलर्ट पर, सेना और पुलिस तैनात – देश के हृदय स्थल की सुरक्षा सर्वोपरि

पाकिस्तान की साजिश बेनकाब: 26 घुसपैठ, एयरस्ट्राइक और सेना का करारा जवाब-व्योमिका सिंह


भारत-पाक तनाव के बीच कड़ी सुरक्षा

भारत-पाक तनाव (India Pakistan war) के बीच रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा के अभेद इंतज़ाम किए गए है। रामजन्मभूमि को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस CCTV लगाए गए है। जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों बारे में आसानी से पता लगाया जा सके। रामजन्मभूमि परिसर पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। परिसर के आस-पास से गुजरने वालों से पूछताछ की जा रही है।

SSP ने बताया कि रामजन्मभूमि को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। संदिग्ध दिखने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने और पूछताछ के निर्देश दिए गए है। किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार है। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए हमले के जवाब में भारत के सैन्यबलों ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। जिसके बाद से पाक भारत पर हमला करने का प्रयास कर रहा है।

Exit mobile version