अग्रवाल महिला मंडल का भव्य एवं आकर्षक सावन मेला संपन्न, हस्तकला और स्वादिष्ट व्यंजनों ने मोहा मन

अग्रवाल महिला मंडल का भव्य एवं आकर्षक सावन मेला संपन्न, हस्तकला और स्वादिष्ट व्यंजनों ने मोहा म

कटनी। अग्रवाल महिला मंडल, कटनी द्वारा श्रावण मास के उपलक्ष्य में अग्रवाल भवन (धर्मशाला) में भव्य एवं आकर्षक सावन मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ अग्रवाल महिला मंडल की प्रथम अध्यक्ष रीता अग्रवाल ने फीता काटकर, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि का स्वागत निमिषा अग्रवाल एवं रश्मि अग्रवाल ने किया।

महिला मंडल के पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से आयोजित यह सावन मेला उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मेले में सावन से जुड़े विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें चूड़ी-कंगन, पाटला, राखियां, श्रृंगार सामग्री, रेडीमेड गारमेंट्स, साड़ियां, सूट, पूजन थालियां, भगवान के वस्त्र, झूले, बैग, रूमाल सहित अनेक उपयोगी एवं सजावटी वस्तुएं उपलब्ध थीं।

खानपान के स्टॉल भी मेले का प्रमुख आकर्षण रहे। इनमें चाट, फुलकी, आलू बड़ा, समोसा, कचौड़ी, ढोकला, पाव भाजी, सेव पुरी, चाउमीन, आइसक्रीम, टॉफी, केक, पेस्ट्री सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। बच्चों द्वारा विभिन्न मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। मेले में अग्रवाल महिला मंडल की सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं एवं परिवारों की उपस्थिति रही।

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पवन मित्तल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं के हाथों से तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि मेले में प्रदर्शित हस्तनिर्मित वस्तुएं एवं ताजा तैयार किए गए खानपान के व्यंजनों की सभी आगंतुकों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम में मंडल की ओर से अनूप अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, रोहित (मोनू) अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पंच परिषद से दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल एवं अन्य सदस्य शामिल हुए। समाज की ओर से कृष्ण कुमार अग्रवाल, कमलराज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, आनंदराज अग्रवाल तथा नवनीत (गुड्डू) अग्रवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version