Site icon YASHBHARAT.COM

लोहे की फेंसिंग में फंसे तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग ने किया शिकार की बड़ी साजिश को नाकाम, फंदे में फंसा कर शिकार करने की थी साजिश, एक गिरफ्तार 

IMG 20260206 103310

Oplus_16908288

कटनी(YASH BHARAT.COM)। विजयराघवगढ़ के ग्राम दरौडी में गुरुवार को लोहे की फेंसिंग में फंसे तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने शिकार की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि वन्यप्राणी के शिकार की एक सोची-समझी साजिश थी। गौरतलब है कि बीट दरौडी (RF 42) से लगे राजस्व क्षेत्र में चैन लिंक फेंसिंग में फंसे तेंदुए को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (BTR) की टीम और पशु चिकित्सकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक ‘ट्रेंकुलाइज’ किया। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने आरोपी राजू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शिकार की गतिविधियों को रोकने के लिए पेट्रोलिंग और सख्त की जाएगी

डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपी तक पहुंची टीम

तेंदुए के रेस्क्यू के बाद सतना वनमंडल की डॉग स्क्वाड टीम ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। डॉग स्क्वाड की मदद से जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले थे। जिसमें फेंसिंग के पास ही शिकार के लिए लगाए गए 5 लोहे के फंदे बरामद हुए। डॉग की निशानदेही पर टीम सीधे संदिग्ध राजू सिंह के घर जा पहुंची। आरोपी के पास से खेत में फंदे लगाने के काम आने वाले 7 नग खूंटी और तार भी बरामद किए गए हैं।

Exit mobile version