Site icon Yashbharat.com

शहडोल में पुताई के बाद एक और कारनामा पांच अधिकारियों ने कुछ घण्टों में 14 किलो ड्रायफ्रूट्स खा लिए

WhatsApp Image 2025 07 10 at 20 12 43

शहडोल। पांच अधिकारियों ने 14 किलो ड्राई फूट खा लिए यह सही है। भ्रष्टाचार का यह मामला जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गोहपारू ब्लॉक के भदवाही ग्राम पंचायत में हुए जल चौपाल के आयोजन में सामने आया है। हैरत की बात यह है कि कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ खुद मौजूद थे, लेकिन अब वे इस बिल को लेकर हैरत जता रहे हैं। कार्यक्रम में कलेक्टर, एसडीएम सहित कई अधिकारी शामिल हुए थे। बता दें कि शहडोल जिले के शिक्षा विभाग में हाल ही में दो स्कूलों की पोताई का घोटाला सामने आया था, जिसमें 24 लीटर आयल पेंट के लिए 3.38 लाख रुपये खर्च बताया गया था। इसकी जांच पूरी भी नहीं हो पाई थी कि दूसरा मामला आ गया

भदवाही ग्राम पंचायत में जल चौपाल के आयोजन में अधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए थे। इस दौरान ग्रामीणों को खिचड़ी, पूड़ी और सब्जी खिलाई गई और जो बिल जारी किए गए, उसमें ड्राई फूट का खर्च दिखाया गया। ग्राम पंचायत के नाम पर आए बिल की राशि 19 हजार 10 रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है।

Exit mobile version