Site icon Yashbharat.com

एम.एस.डब्ल्यू. प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव संजय दुबे

IMG 20260206 WA0012

एम.एस.डब्ल्यू. प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव संजय दुब

कटनी।। अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग संजय दुबे ने एम.एस.डब्ल्यू. म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट में किए जा रहे कचरा प्रबंधन, पृथक्करण प्रक्रिया, मशीनों की कार्यप्रणाली एवं स्वच्छता व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।
अपर मुख्य सचिव श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल रखा जा सके। उन्होंने कचरे के वैज्ञानिक निपटान, समयबद्ध प्रोसेसिंग तथा प्लांट की क्षमता के पूर्ण उपयोग पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के अवसर पर अपर आयुक्त शिशिर गेमावत, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, उप संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास नीलेश दुबे सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्लांट की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी अपर मुख्य सचिव को दी।

Exit mobile version