Site icon Yashbharat.com

अभाविप ने किया धरना प्रदर्शन, दोषियों पर कार्यवाही और मृतक के परिजनों को त्वरित आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की रखी मांग

IMG 20260219 134209 768x425 1

अभाविप ने किया धरना प्रदर्शन, दोषियों पर कार्यवाही और मृतक के परिजनों को त्वरित आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की रखी मां

कटनी -कैमोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनगंवा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में जर्जर भवन की दीवार गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत के मामले को लेकर छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के दूसरे दिन यानी गुरुवार को यह आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर विजयराघवगढ़-कटनी मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। अभाविप द्वारा एसडीएम विवेक गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया और घटना के लिए दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम के आने तक अभाविप कार्यकर्ता और छात्र छात्रा सड़क पर बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा द्वारा मौके पर जाकर प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की गई लेकिन अभाविप पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र छात्रा अड़े रहे। छात्रों ने बताया कि घटना 18 फरवरी को हुई थी, जिसमें एक छात्र की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई थी। इसी मामले में घटना के लिए जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग की लेकर अभाविप और छात्र छात्रा एसडीएम श्री गुप्ता को ज्ञापन सौंपना चाहते थे और उनके बाहर आने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक अधिकारी के नहीं आने पर छात्र सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। स्थिति की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रितेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को हटाने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में एसडीएम ने पहुंचकर ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने, मृतक छात्र के परिजनों को त्वरित आर्थिक सहायता व उचित मुआवजा दिलाने, क्षेत्र के सभी जर्जर स्कूल भवनों की जांच और मरम्मत कराने और बम्हनगंवा में छात्र की मौत के लिए दोषियों पर कार्यवाही कराने की मांगें शामिल थीं। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। हालाकि कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध होने से राहगीरों को परेशानी हुई, लेकिन ज्ञापन सौंपने के तत्काल बाद प्रदर्शन समाप्त कर कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री सुव्रत जैन, नरसिंहपुर विभाग संगठन मंत्री सीमांत दुबे, जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी, जिला संयोजक तरुण पांडे (एसएफएस), नगर मंत्री संजय कुशवाहा, अभिषेक सेन, पुनीत तिवारी, सिद्धू चौधरी एवं अनुज परिहार सहित विद्यार्थी परिषद के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति थी।

Exit mobile version