संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी सेंध: दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंचा युवक
संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी सेंध: दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंचा युवक
Parliament Building Security Breach:संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी सेंध: दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंचा युवक। संसद भवन की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह शख्स दीवार फांदकर संसद के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया।
हालांकि उसके आगे सुरक्षा में वह सेंध नहीं लगा सका और सुरक्षाबलों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी शख्स से पूछताछ की जा रही है। एक बार फिर संसद भवन की सुरक्षा में सेंध ने बड़ी खामियों को उजागर किया है।
#BREAKING: A man scaled a wall using a tree around 6:30 am and entered the Parliament complex from the Rail Bhavan side, reaching up to the Garuda gate. Security personnel caught him and are questioning him: Sources pic.twitter.com/NxEx8GJlLS
जानकारी के मुताबिक शख्स पेड़ के सहारे दीवार कूदकर संसद भवन परिसर मे घुस गया। यह घटना सुबह 6.30 बजे के आसपास की है। शख्स रेलभवन की तरफ से दीवार कूदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था।