Site icon Yashbharat.com

दुर्गा चौक स्थित सोना बेकरी मे हाईटेंशन लाइन की शार्टसर्किट से लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसान

IMG 20241213 WA0017

दुर्गा चौक स्थित सोना बेकरी मे हाईटेंशन लाइन की शार्टसर्किट से लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसा

कटनी -एन क़े जे थाना क्षेत्र क़े दुर्गा चौक स्थित सोना बेकरी मे कल रात अचानक हाईटेंशन लाइन की शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लगभग 5 दमकल वाहन पानी आग बुझाने मे लग गया .

जानकारी अनुसार दुर्गा चौक स्थित सोना बेकरी क़े कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि बीती रात जब कर्मचारी दूसरे कमरे मे सो रहे थे उसी बीच फैक्ट्री के ऊपर से लगी हाईटेंशन लाइन की शार्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री के अंदर अचानक आग भड़क उठी जिसमे कई लाखों का नुकसान हो चुका है जैसे ही यह घटना हुई तुरंत फैक्ट्री मे उपस्थित कर्मचारियो ने तुरंत अपने मालिक को यह हादसा होने की जानकारी दी फिर कटनी फायर स्टेशन मे सूचित किया गया और तुरंत मौके पर भीषण आग को बुझाने के लिए 5 दमकल वाहन यहाँ पर आये है और दमकल वाहन कर्मचारियों ने आग को बुझाकर आग पर काबू पा लिया गया मोके पर एनकेजे पुलिस भी मौजूद रही l

Exit mobile version