Site icon Yashbharat.com

सिवनी में माइक्रो फाइनेंस कंपनी की युवती ने सहकर्मी के कमरे में लगाई फांसी; परिजनों ने जताया हत्या का संदेह, जांच में जुटी पुलिस

01 04 2023 mout 1

सिवनी में माइक्रो फाइनेंस कंपनी की युवती ने सहकर्मी के कमरे में लगाई फांसी; परिजनों ने जताया हत्या का संदेह, जांच में जुटी पुलिस, सिवनी शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवती ने अपने ही सहकर्मी के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने इसे सामान्य आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पुलिस से मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सिवनी में माइक्रो फाइनेंस कंपनी की युवती ने सहकर्मी के कमरे में लगाई फांसी; परिजनों ने जताया हत्या का संदेह, जांच में जुटी पुलिस

सहकर्मी के कमरे में मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती पिछले 2-3 वर्षों से सिवनी शहर में रहकर फाइनेंस कंपनी में काम कर रही थी। सोमवार (04 मई) की शाम पुलिस को सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड स्थित शुभम नगर के एक किराये के कमरे में युवती का शव फंदे पर लटका हुआ है। यह कमरा राम तिवारी नामक युवक का है, जो उसी कंपनी में मृतका का सहकर्मी है।

परिजनों के पहुंचने से पहले ही टूटा था दरवाजा

मृतका के पिता और चाचा ने पुलिसिया कार्रवाई और घटना की परिस्थितियों पर गहरे सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा पहले ही तोड़ा जा चुका था। परिवार का आरोप है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पूरी तरह संदिग्ध है।

सहकर्मी का बयान: ‘लौटकर देखा तो लटका था शव’

पूछताछ में सहकर्मी राम तिवारी ने बताया कि घटना के समय वह कंपनी के कार्यालय गया था और युवती कमरे में अकेली थी। जब वह वापस लौटा, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Exit mobile version