Site icon Yashbharat.com

9May 2025: Colonel Sophia Qureshi, सुप्रीम कोर्ट में क्यों गूंजा ‘कर्नल सोफिया कुरैशी’ का नाम?

supreme court sym pti

9May 2025: Colonel Sophia Qureshi, सुप्रीम कोर्ट में क्यों गूंजा ‘कर्नल सोफिया कुरैशी’ का नाम? । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद ना की प्रेस कांफ्रेंस में ब्रीफिंग देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी इन दिनों देश की सनसनी बनी हुई है। ‘

9May 2025: Colonel Sophia Qureshi, सुप्रीम कोर्ट में क्यों गूंजा ‘कर्नल सोफिया कुरैशी’ का नाम?

कर्नल सोफिया कुरैशी’ का नाम अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में भी गूंजा है। दरअसल महिला सैन्य अधिकारियों के स्थाई कमीशन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी का भी जिक्र किया गया।

 

एक महिला अधिकारी की वकील ने सोफिया कुरैशी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी स्थाई कमीशन के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मौजूदा स्थिति में हमें सेना की महिला अधिकारियों का मनोबल नहीं गिराना चाहिए। वे प्रतिभाशाली अधिकारी हैं, आप उनकी सेवाएं कहीं और ले सकते हैं।

शीर्ष न्यायालय ने महिला अधिकारियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र से कहा कि वह उन अल्प सेवा कमीशन (शॉर्ट सर्विस कमीशन) महिला सैन्य अधिकारियों को सेवा से मुक्त न करें। जिन्होंने उन्हें स्थाई कमीशन (पीसी) देने से इनकार किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने 69 अधिकारियों की ओर से दायर याचिकाओं को अगस्त में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करते हुए कहा कि अगली सुनवाई तक उन्हें सेवा से मुक्त नहीं किया जाना चाहिए।

 

 

Exit mobile version