Site icon Yashbharat.com

12 को बरसेगा पानी तो 15 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड

DucSUJTWoAAdRCp

भोपाल। हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का मिजाज दो दिन तक इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। 12 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बरसात होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम साफ होते ही 15 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। उधर, प्रदेश में सबसे कम तापमान 7 डिग्रीसे. दतिया में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि दो दिनों से लगातार हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। सर्द हवाओं के कारण ही रात और दिन के तापमान में गिरावट हो रही है। शुक्ला के मुताबिक अभी 2 दिन तक तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रह सकता है। 9-10 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा।

भोपाल24.111.8

इंदौर24.014.0

जबलपुर25.310.4

ग्वालियर26.09.0

नोट:-तापमान डिग्रीसे. में।

Exit mobile version