छात्र संग्राम परिषद का 42 वां स्थापना दिवस सम्मपन्न

छात्र संग्राम परिषद का 42 वां स्थापना दिवस सम्मपन्
कटनी-दिनांक 3 जुलाई दिन गुरुवार को छात्र संग्राम परिषद का स्थापना दिवस बडे़ ही धूमधाम से उत्साह के साथ सम्मपन्न हुआ| जिसमें सर्वप्रथम माँ सरस्वती माता का रोलीचंदन पुष्प माला अर्पित संस्थान प्रभारी गोपी विश्वकर्मा, दिनेश जैन, राकेश श्रीवास्तव ,संस्था अध्यक्ष संतोष गुप्ता राजेन्द्र अग्रवाल, सुरेन्द्र सागर ताम्रकार , अनंत पांडे, कुलदीप पांडे के द्वारा पूजा अर्चना करते हैं एकता संघर्ष विजय का प्रतीक चिन्ह मशाल प्रज्जलित किया गया साथ ही संस्था अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता जी के द्वारा केक काटते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को केक खिलाया गया व सभी सदस्यों ने एक दूसरे को छात्र संग्राम परिषद का स्थापना दिवस बधाइयाँ दी |कार्यक्रम के दौरान सदस्यों के द्वारा उदबोधन दिया गया जिसमें इस कार्यक्रम में शाला स्टाफ शिक्षक शिक्षिकाओं में स्वर्णलता जोसेफ, ऊमिला विश्वकर्मा, पूनम पटेल, प्रीति रैकवा, वर्षा झा, शिक्षक संजय यादव की उपस्थिति में छात्र संग्राम परिषद का 42 वां स्थापना दिवस संपन्न हुआ कार्यक्रम के समापन में संस्था अध्यक्ष संतोष गुप्ता जी के द्वारा सभी सदस्यों शाला स्टाफ के सदस्यों का सफलता के लिए आभार व्यक्त किया l








