राष्ट्रीय

40 महिलाओं, संगठनों को नारी शक्ति पुरस्कार, सात जनवरी तक आवेदन का मौका

नई दिल्ली । अगले साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की 40 महिलाओं और संगठनों को नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसके तहत महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष योगदान देने वाली महिलाओं और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।

मंत्रालय ने साल में दो बार दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व्यक्ति, संस्था और समूह www.narishaktipuraskar.wcd.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की शर्तें व अन्य दिशा निर्देश की जानकारी भी इसी पोर्टल पर मिल जाएगी। आवेदन के लिए अंतिम तिथि सात जनवरी 2020 निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Back to top button