बांग्लादेश की राजनीति में बड़ी हलचल: 16 दिसंबर को ‘विजय दिवस’ पर स्वदेश लौटेंगी शेख हसीना, मौजूदा पीएम तारिक रहमान से की यह खास मांग

05 08 2024 shekh h 1

बांग्लादेश की राजनीति में बड़ी हलचल: 16 दिसंबर को ‘विजय दिवस’ पर स्वदेश लौटेंगी शेख हसीना, मौजूदा पीएम तारिक रहमान से की यह खास मांग

  • मंगलवार को जारी बयान में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने की अपनी वापसी की तारीख की घोषणा
  • दिल्ली से ढाका लौटने के लिए बांग्लादेश की राष्ट्रीय एयरलाइन की व्यवस्था करने की मांग

नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना आगामी 16 दिसंबर को भारत से अपने स्वदेश लौटने की योजना बना रही हैं। खास बात यह है कि 16 दिसंबर को बांग्लादेश में ‘विजय दिवस’ (Victory Day) के रूप में मनाया जाता है, जो 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के बाद देश की स्वतंत्रता का प्रतीक है। गौरतलब है कि छात्रों के नेतृत्व में हुए व्यापक जन-आंदोलन के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिससे उनका 15 साल लंबा शासन समाप्त हो गया था। इसके बाद 5 अगस्त 2024 को वह भारत आ गई थीं।

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच देशव्यापी लॉकडाउन, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग; ढाका में 4 की मौत

मौजूदा पीएम तारिक रहमान से की हवाई यात्रा के इंतजाम की मांग

शेख हसीना ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी वापसी की तारीख का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मांग की है कि उनकी स्वदेश वापसी के लिए देश की राष्ट्रीय एयरलाइन की व्यवस्था की जाए।

प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने स्पष्ट किया पक्ष

इस पूरे मामले पर शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने बयान देते हुए कहा, “चूंकि 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना को बांग्लादेश के ही एक विमान से भारत लाया गया था, इसलिए अब वह मौजूदा सरकार से यह मांग करती हैं कि उनके लिए नई दिल्ली से ढाका वापस आने के लिए उचित हवाई यात्रा का इंतजाम किया जाए।”

इसे भी पढ़ें-  राजधानी की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर का सख्त आदेश; किराएदार, घरेलू सहायक और डिलीवरी ब्वॉय का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

विजय दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन पर शेख हसीना की वापसी के ऐलान और राष्ट्रीय विमान की मांग ने बांग्लादेश की सियासत में नई चर्चाओं और हलचल को तेज कर दिया है।