Site icon Yashbharat.com

भाजपा के हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राममूर्ति मिश्रा

IMG 20181116 222447

जबलपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राममूर्ति मिश्रा आज भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, इस मौके पर राममूर्ति मिश्रा ने कांग्रेस पर वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए वर्तमान भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई, साथ ही देश हित में काम कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होना,अपने इस निर्णय का मुख्य कारण अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में देरी होना भी उनके कांग्रेस से मोहभंग का बताया है। इस मौके पर पश्चिम क्षेत्र उम्मीदवार हरेंद्रजीत सिंह बब्बू,महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है की पूर्व कांग्रेस नेता मिश्रा पश्चिम क्षेत्र से अपनी दावेदारी ठोक रहे थे लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने वर्तमान विधायक तरुण भनोट पर ही अपना विश्वास जताया अपनी उपेक्षा से नाराज होकर राममूर्ति मिश्रा ने भाजपा अपनाकर कांग्रेस का त्याग किया। मिश्रा के भाजपा में आ जाने से ना तो कांग्रेस को कोई हानि है और ना ही भाजपा को कोई लाभ लेकिन जनमानस के पीछे एक मनोवैज्ञानिक सोच होती है,शायद यही बनाने की कोशिश भाजपा पश्चिम क्षेत्र में कर रही है।

Exit mobile version