Site icon Yashbharat.com

17 दिन पहले कोरोना से पति की मौत, विधवा भाभी के साथ देवर ने की अश्लील हरकत

images 76

Bhopal News भोपाल । शाहपुरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। महिला के पति की 17 दिन पहले कोरोना से मौत हो चुकी है। 36 वर्षीय महिला बुधवार को घर में अकेली थी। दोपहर ढाई बजे उसका देवर उसके कमरे में आया दरवाजा बंद करते हुए अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर वह भाग गया।

पानी के बहाने घर में बुलाकर किशोरी से अश्लील हरकत

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर दो बजे वह घर के सामने पड़ी गिट्टी उठाने बाहर आई। सामने पड़ोसी इब्राहिम बैठा था। उसने इशारे से किशोरी को बुलाकर 30 रुपये दिए और पानी लाने को कहा।

किशोरी पानी लेकर आई तो इब्राहिम वहां नहीं दिखा। किशोरी पानी लेकर उसके घर के अंदर चली गई। इब्राहिम घर का दरवाजा बंद करकिशोरी से अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर इब्रहिम ने उसे छा़ेड दिया। किशोरी ने गुरुवार को घटना के बारे में परिजन को बताया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version