Site icon Yashbharat.com

14 जून को बरही आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज

police

बरही। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 जून को बरही आने वाले है, जहां आयोजित होने वाले विकास यात्रा के दौरान जहां विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे, तो वहीं विकास कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे।

विजयनाथधाम मेला ग्राउंड में होगा विकास यात्रा का आयोजन
कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ बरही का लिया जायजा
तैयारियां दुरुस्त करने दिए निर्देश, स्कूल ग्राउंड में उतरेगा उड़नखटोला

तैयारियों को लेकर शनिवार की दोपहर कलेक्टर बी एस चौधरी अधिकारियों के साथ जायजा लेने बरही पहुंचे, जहां उन्होंने हायर सेकंडरी स्कूल ग्रांउड व मेला ग्राउंड का जायजा लेते हुए तैयारियां दुरुस्त करने अधिकारियों को निर्देशित किया। स्कूल ग्राउंड में हेलीपैड की व्यवस्था व विजयनाथधाम मेला ग्राउंड में मंच पंडाल निर्माण की रूपरेखा बनी है। स्कूल स्टाफ को स्कूल के शौचालय व सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने निर्देशित कियाए जबकि बाहर से आने वाली बसों व अन्य वाहनों को मेला ग्राउंड के सामने खड़ी कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने रेस्ट हाउस का भी जायजा लियाए जहां पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारी रोशन राव को व्यवस्था माकूल रखने निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा, तहसीलदार मुन्नालाल तिवारी, विजयराघवगढ़ तहसीलदार अनिल श्रीवास्तव, सीईओ प्रभा टेकामए थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी सहित अन्य आला अधिकारियों की मौजूदगी रही।
वायपास की सौगात मिलने की संभावना
बरही में सीएम के कार्यक्रम होने से बरही को वायपास की सौगात मिलने की संभावना प्रबल हो चुकी है। गौरतलब है कि चुनावी घोषणाओं के तहत सारे वायदे पूरे हुए है, सिर्फ वायपास की मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, बरही के साथ विजयराघवगढ़, कैमोर व खितौली की वायपास की भी सौगात मिलने की प्रबल संभावना बन गई है।

Exit mobile version