Site icon Yashbharat.com

118 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति और 28 पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस

anganbadi karykarta Payment

कटनी। महिला एवं बाल विकास विभाग की मैदानी स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यवस्थित संचालन नहीं करनें पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री नयन सिंह ने 28  महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षकों  को कारण बताओ नोटिस और 118 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्त करने का नोटिस जारी किया है।

पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चिन्हांकन

जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री  सिंह द्वारा निरंतर विभागीय समीक्षा कर लापरवाह पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चिन्हांकन किया गया। मुख्य रूप से पर्यवेक्षक द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा संचालित योजनाओं का सही मूल्यांकन न करने एवं विभागीय योजना में कोताही बरतने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा समय से केन्द्र संचालन न करने, बच्चों का वजन नाप सही न लेने, बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती न कराना इत्यादि है।

Exit mobile version