Saturday, May 2, 2026
Latest:
FEATURED

हेल्पडेस्क नम्बर पर कर सकते हैं आंगनबाड़ियों की सेवाओं से संबंधित शिकायत

कटनी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के भाग-14 के प्रावधान के तहत हितग्राहियों की शिकायतों के निराकरण हेतु हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है, जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र की सेवाओं से सम्बन्धित आम जनता की शिकायतों को राज्य स्तर तक पहुंचाने, सम्बन्धित अधिकारी द्वारा उनके त्वरित निराकरण के लिए स्थापित की गई है। निःशुल्क हेल्पडेस्क का नंबर 1800 8330 100 है। यह नंबर कार्यालयीन समय में कार्यरत रहेगा।

आंगनबाड़ी केन्द्र से सम्बन्धित शिकायत सॉफ्टवेयर में दर्ज होगी, उसकी सूचना सम्बन्धित सेक्टर पर्यवेक्षक के मोबाइल एप पर प्रदर्शित होगी। निर्धारित अवधि में निराकरण न करने पर शिकायत परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा संयुक्त संचालक को अंतरित होगा। इस नंबर पर आंगनबाड़ी केन्द्र बंद होने, केन्द्र में ताजा भोजन नहीं होने, टेकहोम राशन का वितरण नहीं होने, आंगनबाड़ी केन्द्र समय पर न खुलने, मंगल दिवस का आयोजन न होने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ग्राम में निवास नहीं करने तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply