Site icon Yashbharat.com

100 ट्राली रेत जप्त, हाईफाई डिवाइस सहित 3 बोट परियट नदी के पास मिली

जबलपुर। थाना प्रभारी पनागर आर के सोनी ने बताया कि ग्राम मदना में परियट नदी में हाईफाई डिवाईस लगाकर रेत निकाली जा रही है।

सूचना प्राप्त हुई थी तहसीलदार पनागर प्रमोद चतुर्वेदी को सूचना से अवगत कराते हुये तहसीलदार पनागर के साथ ग्राम मदना मे दबिश दी गयी, परियट नदी में 3 बोट मिलीं।

एक नाव मैं हाईफाई डिवाईस लगी हुई थी जिसमे सैक्शन पाईप एक दूसरे से जुडे हुये थे।

हाईफाई डिवाईस के माध्यम से पानी के अंदर से रेत खींचकर दो खाली नाव में भरकर नदी किनारे स्टाॅक की जा रही थी।

नदी किनारे लगभग 100 ट्राली रेत भी स्टाॅक की हुई मिली, तीनों नाव एवं पाईपों को मौके पर ही नष्ट करते हुये 100 टा्रली रेत जप्त की गयी है।

खनिज विभाग द्वारा दिनाॅक 16-6-2020 को उक्त जप्तशुदा देते को नीलाम करते हुये नीलामी की राशि को राजस्व में जमा किया जावेगा।

प्रारम्भिक पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि उक्त हाईफाई डिवाईस ग्राम मदना निवासी विकास राजपूत के द्वारा लगावाया जाना ज्ञात हुआ है जिसकी तस्दीक की जा रही हेै।

Exit mobile version