1 मार्च से शुरू होगी कई राज्यों में बारिश, ये शहर हो सकते हैं प्रभावित

भोपाल, नई दिल्ली। Weather Alert: देश के कई राज्यों में अभी बारिश जारी है। मौसम के विशेषज्ञों का कहना है कि 1 मार्च से फिर मौसम बिगड़ सकता है। जहां मध्यप्रदेश के कई शहरों में अगले 24 घंटों में बारिश का अनुमान है, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में 29 फरवरी से बारिश शुरू होगी जो 1 मार्च और 2 मार्च तक जारी रह सकती है। इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। यहां जानिये उन राज्यों और शहरों के नाम।
अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई राज्यों के मौसम में बदलाव होगा। मुख्य तौर पर बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज वाले बादलो के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
- मौसम का ताजा अनुमान कहता है कि 2 और 3 मार्च को बिहार के कुछ भागों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे। 5 मार्च को एक बार फिर राज्य के कई भागों में वर्षा होने की संभावना है।
29 फरवरी शनिवार से 1 मार्च रविवार के बीच मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश की संभावना है। यह बारिश ग्वालियर, सागर, गुना, दमोह, भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, शाजापुर तथा देवास जैसे जिलों में देखी जा सकती है।
– जम्मू व कश्मीर में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश शुरू हो सकती है। इसके बाद बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है।
– 28 फरवरी शुक्रवार की सुबह से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का क्रम शुरू हो जाएगा।
– मध्यप्रदेश के कई शहरों में बारिश के आसार हैं। प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, भोपाल, देवास, जबलपुर, दमोह, उमरिया और शहदोल में बारिश की संभावना है, जबकि खंडवा, खरगोन, बैतूल और होशंगाबाद में मौसम साफ बना रहेगा।
– बारिश के अलावा बर्फबारी भी संभावित है, इससे सर्द हवाएं लौट सकती हैं। अनुमान है कि जम्मू कश्मीर, लदाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर बर्फबारी होगी। उत्तर भारत में ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है।
– स्कायमेट का अनुमान है कि उत्तरी इलाकों में पहाड़ों पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड सहित अन्य मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में भी बारिश हो सकती है।
– अगले 24 घंटों के दौरान, Assam, ArunachalPradesh, Meghalaya में गरज के साथ बारिश जारी रहेगी जबकि Nagaland और Manipur में छिटपुट बारिश की संभावना है। यहां बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है।
– 29 फरवरी और 1 मार्च यानी इस शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश में मौसम बदल जाएगा। प्रदेश के पश्चिमी तथा मध्य जिलों में कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
29 फरवरी से 1 मार्च के बीच मध्य प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। यह बारिश ग्वालियर, सागर, गुना, दमोह, भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, शाजापुर तथा देवास जैसे जिलों में देखी जा सकती है। #MadhyaPradesh #rains https://t.co/eqX0KQrPOi
— SkymetWeather (@SkymetWeather) February 28, 2020
स्काईमेट के मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटों के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में और अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
– बदलते मौसम के साथ बारिश का यह दौर राजस्थान में दो दिनों तक रह सकता है। इसके चलते 28 फरवरी की शाम या रात से राजस्थान के उत्तरी इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश का आरंभ देखा जा सकता है। बारिश का यह दौर 29 फरवरी और को भी जारी रहने की संभावना है।
– पहाड़ों के अधिकांश हिस्सों में 1 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च तक पूर्व की ओर खिसक गया होगा। हालांकि उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।
– 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
– बारिश का दौर देश के कई राज्यों में 2 मार्च को लौटने की संभावना है। इस समय मौसम मॉडल के दौरान पूरे क्षेत्र के लिए बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
– पिछले 24 घंटों के दौरान, न्यूनतम #JammuandKashmir, हिमाचल प्रदेश, # पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई।
मैदानी इलाकों में बारिश की तीव्रता सबसे अधिक पंजाब और हरियाणा पर केंद्रित होगी। इन दोनों राज्यों में आज दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। #Punjab #Haryana https://t.co/IIsmEbAkFR
— SkymetHindi (@SkymetHindi) February 29, 2020
अगले 24 से 48 घंटो के दौरान, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज वाले बादलो के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। #Bihar #Jharkhand https://t.co/94a2k7yPHz
— SkymetHindi (@SkymetHindi) February 29, 2020
29 फरवरी से 1 मार्च के बीच मध्य प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। यह बारिश ग्वालियर, सागर, गुना, दमोह, भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, शाजापुर तथा देवास जैसे जिलों में देखी जा सकती है। #MadhyaPradesh #rains https://t.co/eqX0KQrPOi
— SkymetWeather (@SkymetWeather) February 28, 2020
पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में बारिश के साथ चलेगी तेज़ हवाएँ और होगी ओलावृष्टि। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और मेघगर्जना की संभावना है। #Punjab #Rajasthan https://t.co/BTVtq9tgfn
— SkymetWeather (@SkymetWeather) February 28, 2020
2 और 3 मार्च को राज्य के कुछ भागों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जना भी हो सकती है। 5 मार्च को एक बार फिर राज्य के कई भागों में वर्षा होने की संभावना है। #Bihar https://t.co/4IsbCGYRhj
— SkymetHindi (@SkymetHindi) February 29, 2020
होली से पहले उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं जिसके कारण उत्तर भारत में पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी।#Holi https://t.co/hDo6TrOTCZ
— SkymetHindi (@SkymetHindi) February 29, 2020








