जबलपुर । स्व‘छता को लेकर जबलपुर नगर निगम ने पिछले चार माह से ताबड़तोड़ मेहनत की है चाहे सफाई की बात हो या सफाई के प्रति जागरूक करने का अभियान सभी जगह नगर निगम ने अपनी सक्रियता दिखाई जिसमें शहरवासियों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर निगम का पूरा साथ दिया। अब इस पूरी कवायदा के परिणाम का समय आ गया।
शहरवासियों की जागरूकता और सक्रियता बना सकती है नंबर 1 जबलपुर नंबर 1 का लोगो लगाना
क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम जबलपुर आ चुकी है जो पहले दस्तावेजों में सक्रियता देख रही है उसके बाद मैदान में हुए काम का मुआयना करेगी।
इस बार है पूरा मौका
पिछली बार के स्व‘छता सर्वेक्षण में जबलपुर ने शानदार काम करते हुए पूरे देश भर के शहरों में टॉप 20 में स्थान हासिल किया था लेकिन कुछ तकनीकी कारणों व कुछ बड़े प्रोजेक्टो का सर्वे में शामिल न होने के कारण पूरे नंबर नहीं मिल सके थे। जिसके चलते इंदौर ने बाजी मार ली थी। इस बार भी जबलपुर का सीधा मुकाबला इंदौर से होगा। जानकार बताते है कि जबलपुर नगर निगम ने पुरानी खामियों को दूर तो किया ही है साथ ही स्व‘छता के प्रति जागरूक करने में पूरी ताकत भी झोंक दी है वहीं इंदौर ने भी अपने यहां और सुधार किया है ऐसे में प्रदेश के इन दो महत्वपूर्ण नगरों के बीच कड़ी स्पर्धा होगी।
जागरूकता बनायेगी नंबर 1
इस पूरे अभियान में नागरिकों की सहभागिता और स्व‘छता के प्रति उनकी जागरूकता पर भी नंबर दिये जाने है शहर के रहवासी यदि स्व‘छता के प्रति जागरूकता दिखाये और फीड बैक में रूची ले तो शहर को इसका फायदा मिलेगा और नंबर 1 की दौड़ में जबलपुर को नंबर 1 स्थान मिल सकता है।

