Site icon Yashbharat.com

स्टेशन में फेरी लगा कर बिक रहा यह पैकेट

jabalpur

जबलपुर। ले राजश्री गुटखा विमल वाले जल्दी करो गाड़ी छूटने वाली है आंगे आपको कही नही मिलेगा यह आवाजें है मुख्य रेलवे स्टेशन में अबैध रूप से बिकने वाले गुटखा पान मसाले वालों की जो प्लेटफार्म खाली होने पर तो दिखाई नहीं देते किन्तु जैंसे ही ट्रेन के आने का संकेत इन्हें मिलता है तब यह ना जाने कहां से निकल कर यहां आ जाते है और फिर शुरू होता है इनका फेरी लगाने कर दौर।

ले राजश्री गुटखा विमल वाले…

संबंधितों द्वारा इन पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना होने से इतने हौशले इतने अधिक बुलंद है कि यह बिगैर रोक टोक के आसानी से इस अबैध कार्य कर को करते है और रेल प्रशासन द्वारा इन पर रोक लगाने के लिये समय समय पर अपने स्तर पर प्रयास करती रहती है किन्तु उनका यह प्रयास उस समय नकारात्मक सावित हो जाता है जब स्टेशन में इस तरह से खुले आम गुटखा बिक रहा होता है।
जनरल कोच की ओर बिकता है गुटखा
जब इस संबंध में यश भारत ने अपनी पड़ताल की तो उसमें यह देखने को िमला कि प्लेटफार्म मं ें बिक रहे इस तरह के गुटखे आरक्षित कोच की जगह जनरल कोचों की ओर इसका अधिक बिक्रय होता है जहां पर ट्रेन आते ही गुटखा बेंचने वाले देखे जा सकते है। ऐसा ही नहीं स्टेशन मे खुलेआम बिक रहे इन गुटखों से यह सभी मन माफिक दामों में इसका बिक्रय करने से भी नहीं चूक रहे हैं। इस संबंध में कुछ जानकारों ने बताया कि यह लोग जो बाउंड्री से सीधे अंदर घुस कर प्लेटफार्म तक पहुंचते है। और ट्रेन रवाना होते ही फिर वहां से निकल कर भाग खड़े हो जाते है।

Exit mobile version