Site icon Yashbharat.com

सो रही लड़कियों का अंडर गारमेंट ब्लेड से काट कर भाग जाता था सिरफिरा

chakoo ustra

chakoo ustra

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक रात के अंधेरे में चुपके से गर्ल्स हॉस्टल के अंदर घुसता था और सो रहीं लड़कियों का अंडर गारमेंट ब्लेड से काट कर फरार हो जाता था।

लड़कियों के कमरे में घुसकर उनके अंडरगारमेंट्स काट देने वाले सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बदमाश एक महीने में करीब आठ कॉलोनियों में ऐसी हरकत कर चुका है। वह अकेली लड़कियों को ही टारगेट करता था।

वह गार्ड की नौकरी कर चुका है, इसलिए उसे पता था कि कहां गर्ल्स हॉस्टल हैं और कहां अकेली लड़कियां रहती हैं।
रंगेहाथ पकड़ा गया

पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विजय नगर पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम श्रीकांत है। वह सतना जिले के खमरिया का रहने वाला है। वो इंदौर में विजय नगर की धन ट्राय डेंट बिल्डिंग के सिक्युरिटी गार्ड के रूम में रहता था। श्रीकांत को शनिवार को लोगों ने स्वर्णबाग से रंगेहाथों पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा के अनुसार आरोपी ने 2019 में भी घटनाओं को अंजाम दिया था। उस वक्त दो लड़कियों ने थाने में शिकायत भी की थी। चार मामले में तो घटना के वक्त लड़कियां जाग चुकी थीं, जिन्होंने उसे फोटो देखकर पहचान लिया। 17 जून को भी एक कमरे में घुसा तो 15 वर्षीय बच्ची की नींद खुलने से भाग गया था। थाने में उसे देखते ही बच्ची चीख पड़ी थी।

एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं
पुलिस के मुताबिक, बदमाश श्रीकांत चतुर्वेदी पर पहले से एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसने 2019 में भी एक गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के कपड़े काट दिए थे।

 

Exit mobile version