भोपाल। पुलिस ने देह व्यापार के एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो सुनसान स्थानों पर कार खड़ी कर उसमें अनैतिक काम को अंजाम देते थे। साथ ही गिरोह की कॉर्ल गर्ल के जरिए ग्राहकों को ब्लैकमेल करते थे।पुलिस ने महाराष्ट्र की एक कॉल गर्ल के साथ गिरोह के सरगना और दलाल को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
एसपी (साउथ जोन) राहुल लोढ़ा ने बताया कि पिछले दिनों शाहपुरा पुलिस ने शाहपुरा स्थित एक शॉपिंग मॉल के पास फ्लैट में चल रहे देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ था। धरपकड़ के दौरान गिरोह के लिए दलाली करने वाला राहुल नामक युवक फरार हो गया था। पुलिस ने मौके से दो लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी। मामले की जांच के दौरान पता चला था कि इस रैकेट का सरगना ऑशिमा मॉल के पास रहने वाला दिलीप कुमार गोयल उर्फ गोल्डी (32) है।
शाहपुरा के सुनसान इलाके में कार में पकड़ाए
सोमवार रात करीब 9.30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि शाहपुरा में दानापानी रेस्टोरेंट के पास अंधेरे में खड़ी एक कार में अनैतिक कृत्य हो रहा है। इस आधार पर महिला थाना प्रभारी शिखा बैस और शाहपुरा थाना की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार को चैक किया। उसमें एक युवती दो लोगों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। युवकों की पहचान ऑशिमा मॉल के पास रहने वाले दिलीप कुमार गोयल उर्फ गोल्डी और अर्जुन पाल (23) के रूप में हुई।
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह महाराष्ट्र की रहने वाली है। उसे अनैतिक कार्य के लिए गोल्डी ने बुलाया था। यह भी पता चला कि अनैतिक कार्य के लिए उसे ग्राहक के साथ कार में भेजा जाता था। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से आरोपितों के मोबाइल फोन नकदी 5 हजार रुपए के अलावा बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।
राजस्थान रायफल्स में रह चुका है गोल्डी
एसपी ने बताया कि गोल्डी राजस्थान रायफल्स में नौकरी कर चुका है। वह गिरोह का सरगना है। उसके महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार,पश्चिम बंगाल में सक्रिय रैकेट्स से संबंध हैं। गोल्डी ने भोपाल में धंधा चलाने के लिए अपने ऐजेंट फैला रखे हैं, जो ग्राहकों की तलाश करते रहते हैं। ऐजेंट्स से डिमांड मिलते ही गोल्डी अपने संपर्कों का इस्तेमाल करके ग्राहकों की पसंद के अनुसार लड़कियों को बुला लेता था। युवतियां सिर्फ दस दिन के पैकेज पर आती थीं। इसके बाद गोल्डी,अपने दलालों के जरिए उन्हें सप्लाई कर मोटी रकम ऐंठ लेता था।
बाद में करते थे ब्लैकमेल
एसडीओपी मिसरोद विजय पुंज ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को कार से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली। ये सामग्री ग्राहकों द्वारा इस्तेमाल की जा चुकी थी। इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित पुलिस को गुमराह करते रहे। सख्ती करने पर पता चला कि इस्तेमाल की हुई सामग्री से गिरोह के लोग ग्राहक को दुष्कर्म के केस में फंसाने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करते थे। आरोपितों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
-
IIT बॉम्बे छात्र मौत मामला: 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित, प्रोफेसर छुट्टी पर भेजे गए -
होटल कदम ट्री में हनीट्रैप का भंडाफोड़: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाली युवती 2.50 लाख कैश लेते रंगे हाथों गिरफ्तार -
11.94 करोड़ के मनी ट्रेल मामले में पुलिस की कार्रवाई, विजय भैरवानी से पूछताछ की चर्चा, जबलपुर में विशेष पुलिस टीम ने पकड़ा -
त्योहारों को लेकर कटनी पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने का संदेश -
11वें आयुर्वेद दिवस पर कटनी में कल लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मुफ्त जांच और दवाइयों का मिलेगा लाभ -
तिलक कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित: भाषण में सरिता और चित्रकला में वर्षा साहू ने मारी बाजी -
त्योहारों से पहले कटनी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान 334 आदतन एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जांच, हॉटस्पॉट व संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी -
सेवा संकल्प अभियान: उमरियापान कॉलेज में नुक्कड़ नाटक ‘नई जिंदगी’ से दिया नशामुक्ति का संदेश, रंगोली प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम -
कटनी में सामाजिक सरोकार: स्कूलों में मनाया गया ‘उमंग दिवस’, महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त भारत का संदेश -
बैनामा के बाद भी नामांतरण के लिए भटक रहा आवेदक: जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश -
दतिया भाजपा को मिला नया कमान: उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल, माधवराव सिंह परिहार बने नए जिलाध्यक्ष -
दतिया भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिला, माधवराव सिंह परिहार को मिली जिम्मेदारी, उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा बदलाव -
जापान पर रोमांचक जीत के बाद भारत फिर बना T20 का ‘किंग’, श्रेयस की कप्तानी में इंग्लैंड को पछाड़ा -
आ रहा है ‘अर्णब’: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, तटीय राज्यों में हाई अलर्ट -
23 सितंबर को ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ मनाएंगे किराना व्यापारी प्रस्तावित MDR व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों से एकजुटता की अपील -
मेरे सपनों का भारत’ पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा -
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
पर्युषण पर्व : उत्तम तप का अर्थ इच्छाओं पर संयम और आत्मशुद्धि पर्युषण पर्व पर उत्तम तप की महिमा -
Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर जीता गोल्ड -
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों को किया प्रेरित,महाविद्यालयों में पोस्टर विमोचन के साथ आयोजित हो रहे संवाद कार्यक्रम
