FEATURED

Raid In Sex Recket: अब स्पा सेंटर बना देह व्यापार का अड्डा

Raid In Sex Recket:रायपुर। देश भर में एक बार फिर से देह व्यापार फलता फूलता नजर आ रहा है।

बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट के बड़े मामले सामने आए हैं। जहां छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के भिलाई स्पा सेंटर (spa center) की आड़ में देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था। उस दौरान पुलिस ने एक होटल में रेड (raid) मारा था।

जिसके बाद होटल में दो लड़की और होटल मालिक को गिरफ्तार (arrest) किया गया था। इसके साथ ही युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया था। इन सबमें होटल का मैनेजर (manager) ही ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध करवाता था।

इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहिद भाग निकला था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

28 वर्षीय मोहम्मद शाहिद पर आरोप है कि मो. शाहिद लखनऊ, कोलकाता और दूसरे राज्य से लड़की लाकर उससे देह व्यापार करवाता था। आरोपी भिलाई के नेहरू नगर स्थित राजश्री होटल में सेक्स रैकेट ऑपरेट करता था। कई बार पुलिस ने कई होटल और स्पा सेंटर में दबिश देकर ऐसे गिरोह का खुलासा किया लेकिन मुख्य आरोपी बार-बार फरार हो जाता था।

इसी बीच बीते दिनों भिलाई पुलिस को आरोपी के इलाहाबाद में होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम इलाहाबाद रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान 3 सितंबर को पुलिस 13 टीम बनाकर 16 स्पा सेंटर पर दबिश दी थी। इस दौरान डेड की कार्रवाई की गई थी। इससे पहले सुपेला पुलिस ने भिलाई के पॉश इलाके के नेहरू चौक के पास स्थित राजश्री होटल में छापा मारा था।

जिसके बाद होटल संचालक मनीष सिंह और लखनऊ और कोलकाता की देह व्यापार के लिए लाई गई।

लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था पुलिस ने होटल से कई आपत्तिजनक सामान के साथ युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया था।

हालांकि उस वक्त मोहम्मद शाहिद पुलिस की गिरफ्त से बाहर चला गया था। जिसे अब काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम