Latestमध्यप्रदेश

सेना पर हमले की भी विधायक ने नहीं की परवाह, लगाए पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे

जम्मू: सुजवां स्थित आर्मी कैंप पर हुए फिदायिन हमले को लेकर जम्मू कश्मीर विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। माहौल उस समय खराब हो गया जब एमएलए अकबर लोन ने पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगा दिये। इस बात का भाजपा विधायकों ने पुरजोर विरोध किया।

उससे पहले आर्मी पर हमले के विरोध में भाजपा विधायक रविन्द्र रैना  ने भी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

सदन में पाकिस्तन जिन्दाबाद के नारों पर अपनी सफाई में लोन ने कहा, मैं सबसे पहले एक मुस्लमान हूं। मुझे बुरा लगा जब सदन में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। मैने भी पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगा दिये। हांलाकि उन्होंने सेना पर आतंकी हमले के बारे में कुछ नहीं कहा।

Leave a Reply

Back to top button