हैदराबाद । तेलंगाना के हैदराबाद में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इसमें पुलिस ने 11 लड़कियों को बचाया है जिनमें से 4 की उम्र 7 साल से भी कम है।
इन मासूमों को हॉर्मोन देकर जल्दी जवान किया जा रहा था, ताकि ये देह व्यापार के लिए कम समय में तैयार हो जाएं। इस सिलसिले में एक ही परिवार के 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, ‘सेक्स रैकेट चलाने वाले बच्चियों को करीब डेढ़ लाख रुपये में खरीदते थे। इसके बाद उन्हें हॉर्मोन की सुई लगाकर बड़ी करते, फिर उनसे देह व्यापार कराते थे।’
गिरफ्तार हुए लोगों में 6 तस्कर हैं। तस्कर लड़कियों को बड़ा करने के लिए एक डॉक्टर रखते थे जो बच्चियों को हॉर्मोन के इंजेक्शन लगाता था।
सभी बच्चियों को बालिका गृह भेज दिया गया है। सूचना मिलने के बाद हैदराबाद के गणेश नगर कॉलोनी में पुलिस ने छापा मारा था, जहां से बच्चियां मिलीं। मामले की जांच की जा रही है।v

