Site icon Yashbharat.com

सुखसागर हॉस्पिटल में क्वॉरेंटाइन मरीजों के हाल बेहाल, गाइडलाइन के अनुरूप नही हैं सुविधाएं

hospital

यशभारत खोज खबर @ आशीष शुक्ला द्वारा

सुखसागर हॉस्पिटल में क्वॉरेंटाइन मरीजों के हाल बेहाल
30 फीट के हॉल में केवल दो फैन में से एक बंद
जबलपुर। शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार जिन मरीजों की स्थिति अच्छी है। उन्हें लगभग 10 दिन बाद छुट्टी तो दी जा सकती है लेकिन उन्हें 7 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा। जिला प्रशासन भी उसी के अनुसार कार्य कर रहा है । यशभारत को सुख सागर हॉस्पिटल मैं क्वॉरेंटाइन एक महिला ने बताया कि उसकी और बेटी की छुट्टी मेडिकल से होने के बाद उन्हें सुख सागर हॉस्पिटल में क्वॉरेंटाइन के लिए रखा गया है । हॉस्पिटल में खाना तो सही समय पर मिल जा रहा है पर गर्मी में उनका बुरा हाल है कि इतने बड़े हॉल में सिर्फ दो फैन दिए गए हैं जिसमें से एक फैन बंद है जिसकी शिकायत भी की गई थी ,लेकिन 24 घंटे के बावजूद भी कुछ नहीं हुआ। वही वार्ड बॉय से शिकायत करने पर उसने भी कह दिया ऐसे ही चलेगा । शिकायत करनी है कर दो कोरोना वायरस वायरस से तो बच्चे ठीक हो गई है पर गर्मी के कारण उसे बार बार दस्त लग रहा है जिससे बच्चे की हालत खराब होती जा रही है। ऐसे में मरीज कैसे जल्दी स्वस्थ होंगे।

Exit mobile version