Site icon Yashbharat.com

सिवनी के पास 4 युवक बैनगंगा नदी में बहे, स्थानीय लोगो की मदद से 2 को सुरक्षित निकाला गया

IMG 20200903 WA0028

सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मुंगवानी के समीपस्थ वैनगंगा नदी में गुरुवार की शाम नहाने गए पांच-छह लोगों में से चार डूब गए।

जिसमें से दो युवकों को किसी तरह से बचा लिया गया है। वहीं दो अन्य लापता युवकों की तलाश जारी है। मौके पर बंडोल थाना प्रभारी, पुलिस बल व गोताखोरों की टीम पहुंच गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा रोड स्थित गांव मुंगवानी में वर्षावास कार्यक्रम व अपने मामा के घर मेहमानी में जैन समाज के लोग आए थे। गुरुवार की शाम लगभग 5:00 बजे गांव मुंगवानी से लगभग 2 किलोमीटर दूर वैनगंगा नदी में स्नान करने कुछ युवक वहां पहुंचे।

जहां नहाने उतरे चार लोग नदी के गहरे स्थान में डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने डूबते युवकों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। जहां सतना जिले के अमरपाटन से आए दो युवक सिद्धांत जैन (25) व अपूर्व जैन (28) गहरे पानी व तेज बहाव में लापता हो गए जिनकी तलाश जारी है। वहीं गांव मुंगवानीन निवासी 14 वर्षीय हर्ष जैन और 12 वर्षीय को बचा लिया गया।

Exit mobile version