Site icon Yashbharat.com

सिकंदराबाद-दानापुर summer special train के परिचालन की अवधि बढ़ी

train

train

summer special train रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 07419/07420 सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 24.06.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 26.06.2023 तक अपने निर्धारित दिन और समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी। इस गाड़ी पमरे के स्टेशनों की जानकारी निम्नानुसार है।

गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 जून 2023 तक प्रत्येक शनिवार को सिकंदराबाद स्टेशन से 15.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रविवार को भोर में 05.10 बजे इटारसी, 06.20 बजे पिपरिया, 09.00 बजे जबलपुर, 10.30 बजे कटनी, 12.25 बजे सतना होते हुए, 23.15 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 जून 2023 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से 14.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मंगलवार को मध्यरात्रि 12.15 बजे सतना, 02.20 बजे कटनी, 04.00 बजे जबलपुर, 06.08 बजे पिपरिया, 07.50 बजे इटारसी जंक्शन होते हुए, 23.50 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कंपोजीशन

इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय-सह-तृतीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, एवं 02 एसएलआर सहित कुल-24 डिब्बे रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेड्डापल्ली, बेलमपल्ली, सिरपुरकागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Exit mobile version