Site icon Yashbharat.com

लक्ष्मी पान भंडार से सागर पुल मार्ग का सड़क निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ,निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने स्थल पर पहुंचकर किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

IMG 20260224 WA0006

 

लक्ष्मी पान भंडार से सागर पुल मार्ग का सड़क निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ,निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने स्थल पर पहुंचकर किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्दे

कटनी,- नगरपालिक निगम कटनी अंतर्गत शहर के अति महत्वपूर्ण एवं व्यस्त मार्ग लक्ष्मी पान भंडार से सागर पुल की ओर महत्वपूर्ण सड़क निर्माण का कार्य आज रात्रि से प्रारंभ हो गया। कार्य प्रारंभ होते ही निगम अध्यक्ष मनीष पाठक स्थल पर पहुंचे एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधितों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने कार्यस्थल पर उपस्थित नियोजक श्री सचिन दुबे से निर्माण की रूपरेखा, सामग्री की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी ली,उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समय-सीमा में संपन्न किया जाए, ताकि नागरिकों को लंबे समय से हो रही असुविधा से शीघ्र राहत मिल सके।

ज्ञात हो कि यह मार्ग शहर का प्रमुख मार्ग है, जहां पूर्व में सीवर लाइन कार्य के कारण सड़क जर्जर हो गई थी साथ ही रेलवे के कार्य प्रारंभ थे इस कारण सड़क निर्माण में विलंब हो रहा था इससे आवागमन में आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। अब निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता का वातावरण है।

निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि जनसुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है,नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही मार्ग सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से आमजन के लिए उपलब्ध होगा।

श्री पाठक ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्माण अवधि के दौरान अस्थायी असुविधा हो सकती है, किंतु सड़क पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी एवं आवागमन अत्यंत सुगम हो जाएगा,उन्होंने कहा कि हम शहर के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है और इसी संकल्प के साथ यह महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।

इस दौरान नियोजन श्री सचिन दुबे, श्री गुड्डा भाईजान,श्री राजेश कोरी श्री सानू तिवारी श्री संदीप श्री दुर्गेश साहू सुरेश चंद्र अहिरवार श्री शेखू खटीक श्री रितिक राठौर सहित क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version