Site icon Yashbharat.com

सीधा संवाद, सीधा समाधान: महापौर की पहल से बढ़ा जनविश्वास,महापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता,त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राहत

Picsart 26 02 24 14 15 22 771

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

सीधा संवाद, सीधा समाधान: महापौर की पहल से बढ़ा जनविश्वास,महापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता,त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राह

कटनी-नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली जनसुनवाई में विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे महापौर के समक्ष रखीं।

महापौर  प्रीति संजीव सूरी ने प्रत्येक आवेदन पर व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों का निराकरण तत्काल संभव है, उन्हें प्राथमिकता के साथ मौके पर ही हल किया जाए। जनसुनवाई में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16 प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान सड़क मरम्मत, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, राजस्व प्रकरण एवं प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएँ प्रमुख रूप से सामने आईं। महापौर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि नागरिकों की समस्याओं को लंबित न रखा जाए और प्रत्येक आवेदन पर पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यवाही की जाए।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि परिणाम देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कार्यों में अनावश्यक देरी या लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

Exit mobile version