होटल ऋषि रेजेंसी में लाखों की चोरी: कर्मचारी ने शादी समारोह की रकम और सामान पर किया हाथ साफ

होटल ऋषि रेजेंसी में लाखों की चोरी: कर्मचारी ने शादी समारोह की रकम और सामान पर किया हाथ सा

कटनी। शहर के माधवनगर थाना अंतर्गत पीरबाबा क्षेत्र स्थित ‘होटल ऋषि रेजेंसी’ में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। होटल के ही एक कर्मचारी ने विश्वासघात करते हुए शादी समारोहों से प्राप्त नकद राशि और कीमती सामान समेट लिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 173/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता अनमोल चौपडा (निवासी जबलपुर, हाल मुकाम झिंझरी) ने पुलिस को बताया कि होटल में पिछले दिनों संपन्न हुए 3-4 शादी कार्यक्रमों की पेमेंट और कुछ कीमती सामान होटल में रखा था। आरोपी कर्मचारी देवपाल चौधरी (निवासी ग्राम बरौली, पन्ना) ने मौका पाकर इस पूरी राशि और सामान पर हाथ साफ कर दिया।चोरी की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 1.90 लाख रुपये बताई जा रही है:नकद राशि: 1,43,000 रुपये ओर होटल का सामान: करीब 47,000 रुपये पार कर दिया गया हैँ

घटना 7 दिसंबर 2025 की रात की बताई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट 23 फरवरी 2026 को दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 (संभवतः धारा 316/381 के संदर्भ में चोरी व अमानत में ख्यानत) और IPC की धारा 381 (लिपिक या सेवक द्वारा स्वामी के कब्जे की संपत्ति की चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version