कन्या महाविद्यालय के NSS विशेष शिविर का सांस्कृतिक के साथ हुआ संपन्न

कन्या महाविद्यालय के NSS विशेष शिविर का सांस्कृतिक के साथ हुआ संपन्

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय में NSS विशेष शिविर का समापन पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. संजयकांत भारद्वाज तथा रिचा पांडेय के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को राष्ट्र सेवा, सामाजिक जागरूकता तथा व्यक्तिगत विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षित करना था। शिविर के समापन की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय राघवगढ़ के पूर्व विधायक कुंवर ध्रुव प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं द्वारा शिविर में संचालित विभिन्न गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। कुंवर सिंह ने छात्राओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश के विकास की आधारशिला है। उन्होंने शिविर की सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा छात्राओं को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए उत्साहित किया। मानव जीवन विकास समिति से निर्भय सिंह ने छात्राओं की दैनिक गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने शिविर में योग, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सेवा जैसे कार्यों पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं का मार्गदर्शन किया। श्री सिंह ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना जगाते हैं। महाविद्यालय की पूर्व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. साधना जैन ने NSS का अर्थ समझाते हुए स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने NSS के पूर्व शिविरों के अनुभव साझा किए तथा छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. जैन ने बताया कि NSS न केवल व्यक्तिगत विकास करता है बल्कि समाज को मजबूत बनाता है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. विमला मिंज ने छात्राओं एवं कार्यक्रम अधिकारियों को शिविर के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महाविद्यालय की छात्राओं को सशक्त बनाते हैं तथा उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। छात्राओं ने शिविर के दौरान अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने योग सत्र, गांव भ्रमण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में बताया। छात्राओं ने बताया कि शिविर ने उन्हें आत्मविश्वास और टीम वर्क की सीख दी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. सुनील कुमार, वंदना मिश्रा, जैनेंद्र सिंह, डॉ. अर्पित द्विवेदी, सुश्री शिल्पी कुमारी, सुश्री मिथिलेश्वरी, भीम बर्मन, प्रेमलाल कांवरे, डॉ. श्रद्धा वर्मा, डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव,  नम्रता निगम, श्रीमती पूनम गर्ग, श्रीमती श्वेता कोरी, श्रीमती आरती वर्मा, तथा श्रीमती प्रियंका सोनी भी मौजूद रहीं।
यह शिविर छात्राओं के लिए एक यादगार अनुभव रहा, जिसमें उन्होंने न केवल ज्ञान प्राप्त किया बल्कि सामाजिक सेवा की भावना को आत्मसात किया।

Exit mobile version