Site icon Yashbharat.com

सब्जी मंडी क्षेत्र में बड़ी चोरी, शटर काटकर 32 मोबाइल पार, CCTV में कैद हुए चोर

IMG 20260221 WA0034

सब्जी मंडी क्षेत्र में बड़ी चोरी, शटर काटकर 32 मोबाइल पार, CCTV में कैद हुए चो

कटनी।। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके सब्जी मंडी क्षेत्र में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल युग नामक मोबाइल दुकान का शटर बीच से काटकर चोरों ने करीब 32 महंगे स्मार्टफोन चोरी कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना रात करीब 2:30 बजे की है। तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने पहले दुकान का शटर काटा, फिर अंदर घुसकर मोबाइल फोन समेटे। खास बात यह रही कि दुकान में CCTV कैमरे लगे होने की जानकारी होने के बावजूद चोर पूरी बेफिक्री से चोरी करते नजर आए। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश मोबाइल फोन उठाकर शटर के बाहर रख रहे हैं, जिससे उनके हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
सुबह सफाई कर्मचारियों ने दुकान का टूटा शटर देखा, जिसके बाद दुकान मालिक गांधी हिंदुजा और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज जब्त कर ली है और चोरों की हुलिया पहचान के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। सब्जी मंडी जैसे प्रमुख और व्यस्त इलाके में हुई इस बड़ी चोरी से स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Exit mobile version