Site icon Yashbharat.com

जनहित मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस की प्रेस वार्ता, 24 फरवरी के विधानसभा घेराव में शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

20260221 135752 scaled

जनहित मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस की प्रेस वार्ता, 24 फरवरी के विधानसभा घेराव में शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्त

कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में देश और प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह समझौता देशहित के बजाय बाहरी दबाव में किया जा रहा प्रतीत होता है, जिससे किसानों, लघु उद्योगों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि आर्थिक नीतियाँ स्वदेशी हितों के अनुरूप बनाई जाएँ।
प्रेस वार्ता में छिंदवाड़ा में कथित कफ सिरप सेवन से हुई दुखद घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की गई। वहीं इंदौर के भगीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल से हुई मौतों को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और संबंधित नगर प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई गई।
कांग्रेस नेताओं ने मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रति पूर्व में की गई अभद्र टिप्पणियों को भी लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया गया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार प्रशासनिक संवेदनशीलता और जवाबदेही के मामले में विफल रही है।
नेताओं ने बताया कि 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित किसान चौपाल एवं विधानसभा घेराव कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि कटनी से सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, राकेश जैन कक्का, रामनरेश त्रिपाठी, राजा जगवानी, मंगल सिंह, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, जितेंद्र गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, अशोक बहलानी, अभय खरे, सुशील जायसवाल, अभिषेक गोलू, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version