Site icon Yashbharat.com

अधिवक्ताओ ने पुलिस के खिलाफ किया चकाजाम प्रदर्शन अधिवक्ताओ पर हों रहे फर्जी मुकदमो को लेकर आक्रोश

IMG 20260223 WA0026

अधिवक्ताओ ने पुलिस के खिलाफ किया चकाजाम प्रदर्शन अधिवक्ताओ पर हों रहे फर्जी मुकदमो को लेकर आक्रो

कटनी – विगत दिनों अधिवक्ता मनु तिवारी के खिलाफ एनकेजे पुलिस द्वारा दर्ज किए गए अपराध को लेकर अधिवक्ताओं में पनपा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क पर अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ चक्का जाम शुरू कर दिया है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।गौरतलब है कि एनकेजे थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व एक अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कटनी जिला न्यायालय सभागार में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला की मौजूदगी में बैठक हुई थी। बैठक में पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया।अधिवक्ता अमित शुक्ला ने आरोप लगाया कि एक के बाद एक अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अधिवक्ताओं को मिलने का समय नहीं देते हैं। अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

Exit mobile version