Site icon Yashbharat.com

प्रशिक्षण महाभियान 2026 वैचारिक प्रतिबद्धता के निर्माण का अभियान: सुजीत जैन,कटनी भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पूर्व जिला प्रभारी संजय साहू का विदाई सम्मान

Picsart 26 02 23 19 18 16 099

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

प्रशिक्षण महाभियान 2026 वैचारिक प्रतिबद्धता के निर्माण का अभियान: सुजीत जैन,कटनी भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पूर्व जिला प्रभारी संजय साहू का विदाई सम्मान

कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कटनी में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठनात्मक कार्यों पर मंथन करते हुए प्रशिक्षण महाभियान 2026 के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी श्री सुजीत जैन का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक चुनावी संगठन नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित आंदोलन है। कार्यकर्ताओं को नीति, संगठनात्मक संरचना, जनसंघ के संस्कार, आईटी एवं सोशल मीडिया जैसे विषयों पर प्रभावी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे समाज के बीच अधिक सक्रिय और सक्षम भूमिका निभा सकें।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार की भावना को और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाध्यक्ष ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया और कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही इसकी वास्तविक शक्ति हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध कार्य, संस्कृति और संगठन के इतिहास की जानकारी दी जाएगी।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्रशिक्षण महाभियान के जबलपुर संभाग के सह प्रभारी श्री पीताम्बर टोपनानी ने कहा कि महाभियान 2026 का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता का निर्माण करना है। यह अभियान 9 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रशिक्षित कार्यकर्ता मंडल स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक सहभागिता का आह्वान किया।
प्रशिक्षण की प्रस्तावना जिला उपाध्यक्ष रवि खरे ने रखी, जबकि पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से जिला महामंत्री श्री मनीष देव मिश्रा एवं जिला मंत्री आशीष गुप्ता बाबा ने प्रशिक्षण की बारीकियां समझाईं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला कार्यालय मंत्री श्री अम्बरीष वर्मा ने व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं के स्नेह से अभिभूत, सदैव ऋणी रहूंगा: संजय साहू

इस अवसर पर कटनी के पूर्व जिला संगठन प्रभारी श्री संजय साहू का जिला भाजपा की ओर से विदाई सम्मान किया गया, उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि बीते पांच वर्षों में कटनी जिले के कार्यकर्ताओं का जो स्नेह और सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ, वह उनके लिए अविस्मरणीय है और वे सदैव उसके ऋणी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से कटनी में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया है। कटनी का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनती, लगनशील और अपने दायित्व के प्रति सजग है। जिला अध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने श्री साहू को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, वहीं श्री साहू ने आभार पत्र देकर सभी कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी श्री सुजीत जैन को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कटनी पहुंचे अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह मरावी का भी आत्मीय अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व कटनी आगमन पर श्री संगठन प्रभारी जैन का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यशाला में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल प्रशिक्षण टोली के सदस्य, प्रकोष्ठ संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आगामी प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए मंडल स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया गया।

Exit mobile version