Site icon Yashbharat.com

एनजीओ सेवा सप्ताह के अंतर्गत विजयराघवगढ़ में विश्व रिकॉर्ड निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 1790 से अधिक मरीज लाभान्वित

Picsart 26 02 24 21 19 39 637

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

एनजीओ सेवा सप्ताह के अंतर्गत विजयराघवगढ़ में विश्व रिकॉर्ड निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 1790 से अधिक मरीज लाभान्वि

कटनी /विजयराघवगढ़- मध्यप्रदेश एनजीओ महासंघ के सेवा संकल्प समाज परिवर्तन अभियान अंतर्गत आयोजित एनजीओ सेवा सप्ताह के तहत विजयराघवगढ़ में एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य पहल दर्ज की गई। नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ के सहयोग से आयोजित विश्व रिकॉर्ड निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में एक ही दिन में 1790 से अधिक मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए बुजुर्ग महिलाएं और युवाओं ने शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह आयोजन क्षेत्र के अब तक के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियानों में से एक बनकर सामने आया शिविर के दौरान 110 मरीजों की रक्त जांच की गई तथा 50 मरीजों के एक्स रे किए गए। नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु रेफर किया गया। शेष सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. धनेश्वरी सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. डेनियल परमार, डॉ. धनंजय माझी सर्जन एवं नेत्र सहायक संजीव श्रीवास्तव ने सक्रिय भूमिका निभाई राहत समर्पण सेवा समिति एक पंजीकृत गैर सरकारी संगठन है जो विजयराघवगढ़ जिला कटनी से संचालित होकर स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पोषण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर नेत्र जांच अभियान रक्तदान शिविर महिला जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान समिति की प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने कहा कि यह आयोजन केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने सिविल अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकीय टीम के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Exit mobile version