सागर: सेनेटरी पैड मिलने पर वार्डन ने ली छात्राओं की तलाशी, जांच के आदेश
सागर मध्य प्रदेश के सागर स्थित डॉ. हरि सिंह गौड़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. लड़कियों के हॉस्टल में इस्तेमाल किया हुआ सेनेटरी पैड मिलने पर वार्डन ने करीब 40 लड़कियों तलाशी ली. इसके बाद छात्राओं की शिकायत पर विश्वविद्यालय के वीसी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही दोषी पाए जाने पर वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.
बताया जा रहा है कि विवि के हॉस्टल परिसर में वार्डन को इस्तेमाल किया हुआ सेनेटरी नैपकिन मिल गया. इसके बाद वॉर्डन की ओर से पूछताछ के बाद जब लड़कियों ने नहीं बताया कि ये किसने फेंका है तो वार्डन गुस्से से भर गई और उसने माहवारी जानने के लिए सभी लड़कियों की तलाशी लेना शुरू कर दिया. इससे परेशान छात्राओं ने वीसी से गुहार लगाई और वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.