Site icon Yashbharat.com

सागर में आज फिर मिले 15 पाॅजिटिव मरीज

Corona

Corona

आशीष शुक्ला..

सागर यशभारत। सागर जिले में आज फिर 1 महिला सहित 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को 15 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।

इनमें 52 वर्षीय पुरुष बड़ा बाजार, 26 वर्षीय पुरुष स्नेह नगर सागर, 22 वर्षीय पुरुष लाजपतपुरा वार्ड, 60 वर्षीय एवं 40 वर्षीय पुरुष तिली वार्ड, 26 वर्षीय पुरुष मोतीनगर वार्ड, 31 वर्षीय पुरुष बाघराज वार्ड, 30 वर्षीय पुरुष चकराघाट वार्ड, 28 वर्षीय पुरुष कटरा वार्ड, 32 वर्षीय पुरुष नेहानगर सागर, 74 वर्षीय पुरुष बाईसा मोहल्ला, 44 वर्षीय पुरुष बम्होरी सागर, 50 वर्षीय महिला एवं 43 वर्षीय पुरुष कैंट एवं 33 वर्षीय पुरुष संत कवरराम वार्ड जिला सागर निवासी शामिल है।

Exit mobile version