जबलपुर। पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने अब केन्द्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ पूरी तरह से आक्रामक रवैया अख्तियार कर लिया है. जबलपुर में कांग्रेस नेता लखन घनघोरिया ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह के बंगले का घेराव किया. कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी सांसद को साइकिल भेंट करने पर अड़े हुए थे. कांग्रेसियों का कहना था कि यूपीए की सरकार के दौरान बीजेपी के सभी नेता पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर साइकिल चलाकर विरोध दर्ज करवा रहे थे. अब जब कीमतें अपने चरम पर हैं बीजेपी क्यों खामोश हैं. सांसद के बंगले के घेराव के प्रयास में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच अच्छी खासी झड़प भी हुई।
