Site icon Yashbharat.com

सलीना सिंह को कुटीर-ग्रामोद्योग विभाग की अपर मुख्‍य सचिव बनाया

salina singh 2018710 215544 10 07 2018

भोपाल। मध्‍यप्रदेश की पूर्व मु‍ख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह को राज्‍य सरकार ने कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग की अपर मुख्‍य सचिव बनाया है।यह पद राजस्‍व मंडल अध्‍यक्ष के समकक्ष होगा।

प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों के पदस्‍थापना संबंधी आदेश शुक्रवार शाम को जारी किए। इसके अनुसार डाॅ एम मोहनराव को खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

आदेश में प्रमुख सचिव वीएल कांताराव को प्रदेश का मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी बनाने के साथ राज्‍य शिक्षा केंद्र के संचालक लोकेश कुमार जाटव को अपर मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी बनाने की बात कही गई है।

Exit mobile version