Latest

सरकार को अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दे बोले राकेश टिकैत-…तो फिर देशभर में 40 लाख ट्रैक्टरों की रैली निकालेंगे किसान

कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों और सरकार के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 2 महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान कानून वापसी से कम किसी भी चीज पर समझौता करने को राजी नहीं हैं, चाहे यह आंदलोन कितना भी लंबा क्यों न हो। किसान आंदोलन की धार को देखते हुए सरकार ने धरना स्थलों पर कील-कांटे, बैरिकेटिंग के जरिए किलेबंदी कर दी है। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह से उनका आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा, अगर अक्टूबर तक सरकार बात नहीं मानती है तो फिर किसान संगठन देशव्यापी ट्रैक्टर रैलीकरेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, ‘हमने सरकार को अक्टूबर तक का समय दिया है। अगर सरकार हमें नहीं सुनती है तो हम 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ देशव्यापाी ट्रैक्टर रैली करेंगे।’ इससे पहले राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा नारा है, ”कानून वापसी नहीं, तो घर वापसी नहीं।” उन्होंने आगे बताया कि यह आंदोलन जल्द समाप्त नहीं होगा, बल्कि अक्टूबर तक चलेगा।

Back to top button