Monday, April 20, 2026
Latest:
मध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव 2018

सपाक्स को राजनीतिक दल की मान्यता, आयोग ने जारी किया आदेश

भोपाल। एक महीने पहले अस्तित्व में आई सपाक्स पार्टी को आखिर राजनीतिक दल के रूप में मान्यता मिल गई है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। मान्यता मिलने के बाद पार्टी में फिर समीकरण बदलेंगे। पार्टी का दावा है कि अभी तक अपनी पार्टियों से नाराज वे नेता जो कन्नी काट रहे थे और सामाजिक संगठनों में रसूख रखने वाले पार्टी की ओर आकर्षित होंगे। सेवानिवृत्त अफसर भी उत्साह दिखाएंगे।

प्रदेश में अनारक्षित वर्ग की उपेक्षा से नाराज सपाक्स समाज संस्था (सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण संस्था) ने 29 अगस्त 2018 को पार्टी के रूप में पंजीयन के लिए आवेदन किया था। चुनाव आयोग ने पंजीयन से पहले दावे-आपत्ति मंगाए थे। पार्टी पदाधिकारी बताते हैं कि सपाक्स पहली पार्टी है, जिसके पंजीयन से पहले आधा सैकड़ा से ज्यादा दावे-आपत्तियां लगाई गईं हैं। आखिर आपत्तियों को खारिज करते हुए आयोग ने पार्टी को मान्यता दे दी है। उल्लेखनीय है कि मान्यता नहीं मिलने की स्थिति में पार्टी में मायूसी का दौर आ गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply