Friday, May 22, 2026
Latest:
FEATURED

सऊदी में फंसी पंजाबी महिला, लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली। सऊदी अरब में कई फंसे हुए भारतीयों को भारत लाया जा चुका है। इस बार फिर एक महिला ने वीडियो ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है। यह एक पंजाबी महिला है और उसने अपने वीडियों में आरोप लगाया है कि उसके मालिक उसे कमरे में बंद कर मारते-पीटते हैं। महिला ने अपने वीडियो में संगरूर से सांसद भगवंत मान से मदद की अपील की है।

जानकारी के अनुसार महिला गोराया के बोपाराय की रहने वाली है। रीना एक साल पहले ही सऊदी अरब के द्वादमी शहर में नौकरी के लिए गई थी। महिला ने वीडियो में के माध्यम से रोते हुए कहा है कि उसे वहां बहुत प्रताड़ित किया जाता है। कमरे में बंद कर मारा पीटा जाता है।

उसने भगवंत मान से अपील की है कि आपने पहले भी एक लड़की को बचाया है मुझे भी बचाईए, मैं भी आपकी बेटी की तरह हूं। महिला ने कहा कि एक बार वो किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग गई थी और किसी की मदद से पुलिस के पास भी पहुंची लेकिन पुलिस ने उसके मालिकों को बुला लिया। जबरन मारपीट करके दोबारा उसे वहीं भेज दिया। महिला ने अपने वीडियो में पंजाब के युवक-युवतियों से अपील की है कि वो कभी सऊदी अरब ना जाएं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply