Site icon Yashbharat.com

श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने किया अपने छात्रों का सम्मान

sriram

जबलपुर। छात्र जीवन में प्रत्येक छात्र सफलता की उचाईयों को छूना चाहता है और वहीं छात्र अपने जीवन में सफल हो जाता है जो पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करता है छात्रों को उसी मेहनत को सम्मानित करने हेतु श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक दिवसीय आयोजन छात्र सम्मान समारोह 2018 का आयोजन किया गया ।

इस आयोजन के अंतर्गत पूरे श्रीराम ग्रुप के सभी मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही कॉलेज के उन छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिनको कॉलेज में आयोजित कैम्पस में सिलेक्सन मिला है इस सम्मान समारोह में उन छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिन्हें शासकीय सेवा काव अवसर प्राप्त हुआ है।

इसी तारतम्य में शनिवार सायं 5 बजे नोयल जार्ज के मुख्य आतिथ्य में तथा अध्यक्षता महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. एल.के.पटैल, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.पी.भटेले, एसआरआईएसटी प्राचार्य डॉ. विप्लव पाल, एसआरजीआई प्राचर्य डॉ. अविनाश गौर, एवं श्रीराम गुु्रप आफ इंस्टीट्यूटके सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य गणों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर एवं शिक्षा की देवी सरस्वती वंदना केसाथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

महाकोशल ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश का गौरव है श्री राम कालेज
एक ओर जहां श्री राम ग्रुप में उच्च शिक्षित व्याख्याता है जिसमें डॉ. एस.पी.कोष्टा वरिष्ठ वैज्ञानिक इसरो एवं भारतीय अंतरिक्ष प्रोग्राम के जनक है वहीं दूसरी ओर प्रो नोयल जार्ज जिन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त है। श्री राम ग्रुप लगभग 60 एकड़ के विशाल परिसर में फैला हुआ है। जिसमें 3 इंजीनियरिंग, 3 फार्मेसी, 3 एमबीए, 2 एमसीए एवं एक फार्मेसी डिप्लोमा का कोर्स संचालित किया जा रहा है यह गु्रप अपने स्थापना वर्ष से ही मध्यप्रदेश को विश्वविद्यालय टॉपर देता रहा है साथ ही इस ग्रुप में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस लैव के साथ-साथ वाई फाई कैम्पस है प्लेसमेंट के क्षेत्र में पूरे महाकौशल क्षेत्र में इस ग्रुप पर का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है महाकोशल क्षेत्र में प्लेसमेंट की शुरूआत करने का श्रेय भी श्रीराम ग्रुप को ही है इस ग्रुप में एनसीसी की दो प्लाटून है साथ ही आईएसओ एवं पीसीआई जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं से मान्यता भी प्राप्त कर चुका है अभी हाल ही में देश के प्रतिष्ठित अखबार टाईम्स ऑफ इंडिया के टाईम्स ग्रुप द्वारा किये गये सर्वे में पूरे भारत वर्ष में आशासकीय वर्ग में 44वां स्थापना प्रदान किया गया है जो कि महाकोशल ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है।

Exit mobile version